मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP के फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत , कई घायल

UP के फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत , कई घायल

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद, नौशहरा स्थित एक घर में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. जिसमें महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

धमाका इतना जोरदार था कि करीब 12 घर ढह गए. वहीं कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए, देर रात तक जेसीबी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही थी।

एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमें 11 घंटे से रेस्क्यू में जुटी हैं. बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है. तलाश के लिए खोजी कुत्तों को बुलाया गया है. हादसा रात 10.10 बजे नौशेरा गांव में हुआ. शुरुआती जांच में पता चला कि फैक्ट्री आबादी के बीच चल रही थी, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी।

आग लगने से विस्फोट हुआ

पटाखों में आग लग गई और आसपास के तीन घरों की दीवारें ढह गईं। कई घरों की दीवारों में दरारें. घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक घर के अंदर लकड़ी के बिस्तर बनाने वाला परिवार मीरा देवी निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह एक और की मौत हो गई।

मृतकों में मीरा देवी (52), अमन (20), गौतम (18) और एक 10 साल की बच्ची शामिल है, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है. जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. घायल विष्णु और राकेश को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भेजा गया है. डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। वहीं, बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

Share This
अगला लेख → आतिशी होंगी दिल्ली की नई सीएम , विधायक दल की बैठक में लगी मु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun