मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP – कोरोना के सर्वाधिक 2308 नए मामले आये सामने

UP – कोरोना के सर्वाधिक 2308 नए मामले आये सामने

लखनऊ – कोरोना संक्रमण के मामले आज काफी बढ़ गए है यूपी में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 2308 मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में नए मामलों की अबतक की सर्वाधिक संख्या है। आज के मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 55 हजार को पार कर गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 2308 नए मामलों के साथ राज्य में अबतक 55 हजार 588 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 33 हजार 500 लोग इलाज के बाद बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रसाद ने बताया कि कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1263 हो गई है।

प्रमुख सचिव ने बताया की राज्य में कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी गई है। यह प्रभावी ढंग से काम करे, इसके लिए तमाम व्यवस्था की जा रही है। जो मरीज होम आइसोलेशन में रहेगा ऐसे लोगों से एक अंडरटेकिंग भी ली जाएगी। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5146 जारी किया गया है।

Share This
अगला लेख → आडवाणी से मिले अमित शाह, शुक्रवार को होगी बाबरी विध्वंस मामल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun