मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूटपाट, गिरोह में थाने का एक सिपाही भी शामिल

UP : क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूटपाट, गिरोह में थाने का एक सिपाही भी शामिल

पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर में तैनात एक सिपाही अपने आप को सीबीआई व क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। दो लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए ₹5000 रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया है। दरअसल पीड़ित दुर्जनपुर कला निवासी जितेंद्र सिंह पूरनपुर में राज मिस्त्री की तलाश में आया था। आरोप है इस दौरान कार सवार चार लोगों ने उसको रोककर सीबीआई अधिकारी बताकर मोबाइल एप स्कैनर पर स्कैन करवा कर 14000 रुपए खाते में डलवा लिए थे।

यही नहीं इन्हीं कार सवार चार लोगों ने खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताकर गुरुवार को गांव ढका निवासी कमर को पूरनपुर कस्बे में पकड़ लिया और 12500 रुपए और एक मोबाइल लूट लिया था विरोध करने पर उसकी पिटाई कर मौके से फरार हो गए थे दोनों ही पीड़ित युवकों ने पूरनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी पुलिस ने मामले में जांच कर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की देररात कार सवार चार लोगों में से 2 को हिरासत में ले लिया गया है घटना में कोतवाली का एक सिपाही रामू भी शामिल है। साथ ही क्षेत्र का सरफराज नाम का व्यक्ति भी पकड़ा गया है। बाकी दो आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए ₹5000 रुपये व मोबाइल फोन साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद की है।


रिपोर्ट – ऋतिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
अगला लेख → मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे Elvish Yadav की फिर बढ़ी मुश्किलें ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun