मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : जंगल में सफाई करने गए मजदूर को उठा ले गया बाघ, अब उठ रहे वन विभाग पर सवाल

UP : जंगल में सफाई करने गए मजदूर को उठा ले गया बाघ, अब उठ रहे वन विभाग पर सवाल

पीलीभीत में वन कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं जिसका खामियाजा एक ग्रामीण को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है आरोप है कि वन कर्मियों ने साफ सफाई के नाम पर ग्रामीणों को जंगल के अंदर भेजा था इसमें एक ग्रामीण को कल टाइगर उठाकर ले गया था आज टाइगर का अध खाया शव जंगल में मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया है डीएफओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

दरअसल माँधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गंगाराम व अन्य ग्रामीणों को वन कर्मियों ने जंगल के अंदर साफ सफाई करने भेजा था। आरोप है कि वनकर्मी ग्रामीणों को सफाई का पैसा ना देकर लकड़ी काटने की इजाजत देते हैं जंगल के अंदर काम के दौरान अचानक गंगाराम पर टाइगर ने हमला कर दिया और पकड़ खींच ले गया यह देख अन्य ग्रामीण भाग आए। कल से गंगाराम की तलाश की जा रही थी आज जंगल के अंदर गंगाराम का अधखाया शव मिला है। बाघ ने कमर के नीचे का भाग पूरी तरह खा लिया पैर की एक हड्डी भी खेत में पड़ी मिली है इसके साथ ही मौके पर जंगल के अंदर कटान भी मिला है। घटना होने के बाद अब अधिकारी ग्रामीणों से मजदूरी करने की बात से मुकर गए हैं और अवैध रूप से ग्रामीणों द्वारा जंगल में प्रवेश करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों में काफी रोष है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है डीएफओ का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। वहीं एसडीओ मयंक पांडे ने 5 लाख रुपये मुआवजा और अंतिम संस्कार के 20 हजार रुपए की मदद का लिखित आश्वासन दिया है।

Share This
अगला लेख → UP News : सड़क पर चलते हुए अचानक गश खाकर गिरा युवक, कार ने रौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun