मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP News : सड़क पर चलते हुए अचानक गश खाकर गिरा युवक, कार ने रौंदा

UP News : सड़क पर चलते हुए अचानक गश खाकर गिरा युवक, कार ने रौंदा

लखीमपुर शहर में सड़क पर पैदल चल रहे युवक को दिल का दौरा पड़ गया। वह अचानक गिर गया और पीछे से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। सोशल मीडिया पर यह सीसीटीवी फुटेज वायरल है।वीडियो लखीमपुर शहर के हीरालाल धर्मशाला के नजदीक का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में कोई बैग लेकर पैदल जा रहा है कि अचानक उसके हाथ-पांव ढीले पड़ गए और वह सड़क पर गिर गया।

युवक के ठीक पीछे आ रही लाल रंग की कार युवक के गिरते ही उसे रौंदती चली गयी। हादसे में युवक के सिर में गम्भीर चोट आई और देखते ही देखते तेज खून बहने लगा। आशंका जताई जा रही है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया था। इस वजह से वह अपनी सुध बुध खो बैठा। घटना मंगलवार रात की है। एसपी खीरी गणेश साहा ने बताया कि युवक की पहचान सुमित मौर्य (22) निवासी काशीराम कालोनी के रूप में हुई है। रात को ही एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Share This
अगला लेख → Protein Shake पीने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun