मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP : जल जीवन मिशन के तहत यूपी ने पार किया 75 फीसदी नल कनेक्शन देने का लक्ष्य

UP : जल जीवन मिशन के तहत यूपी ने पार किया 75 फीसदी नल कनेक्शन देने का लक्ष्य

लखनऊ : यूपी में ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराने में जल जीवन मिशन ने लंबी छलांग लगाई है। राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीणों तक नल से शुद्ध जल की आपूर्ति से जोड़ दिया गया है। बुधवार को भारत सरकार की रेटिंग में उप्र 75 प्रतिशत नल कनेक्शन देने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इस उपलब्धि को हासिल करने पर कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों की तरफ से जल जीवन मिशन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जल्द पूरा करें लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर जल्द से जल्द बाकी गांवों को नल कनेक्शन से जोड़ने का आह्वान किया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे यूपी की बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है।

19790921 घर को दिया नल कनेक्शन

उत्तर प्रदेश में 26348443 परिवार को शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। बुधवार तक 19790921 घरों को नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 75.11 प्रतिशत है। एक परिवार में कम से कम छह सदस्य होने का अनुमान है। इस लिहाज से तकरीबन 118745526 ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं।

योगी के यूपी ने पहले तोड़े कई रिकार्ड

हर घर नल योजना में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक करोड़ से अधिक नल कनेक्शन देकर नया रिकार्ड कायम कर चुका है। यूपी को 85 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला था। जिसके मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 3 माह पहले ही 1 करोड़ 1 लाख 10 हजार नल कनेक्शन दिए। जो लक्ष्य से 119 प्रतिशत अधिक था।

Share This
टैग: #latestnews #up news
अगला लेख → भारत में पहली बार सोलर बोट के जरिए सरयू यात्रा कराएगी योगी स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun