मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, कई विभाग रहे निशाने पर

UP : जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, कई विभाग रहे निशाने पर

पीलीभीत में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों के निशाने पर कई विभागों के अधिकारी रहे। सदस्यों ने काम न करने और शिकायत का निस्तारण न करने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही बैठक से नदारद अधिकारियों का निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। कई सदस्यों ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि हजारों रुपए की रिश्वत देकर वह काम कर रहे हैं। इसके साथ ही पत्रकारों को लेकर भी कई सदस्यों ने सदन में पूछा कि समस्त विभागों से इनको कितने रुपए के प्रतिवर्ष विज्ञापन दिए जा रहे हैं क्योंकि कई पत्रकार ट्वीट करते रहते है।

इसके साथ ही एक सदस्य के प्रतिनिधि ने कहा कि वह जिला पंचायत सदस्य पद से जल्द त्यागपत्र दे देंगे। इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी पर प्रतिनिधि मोहम्मद मियां खां ने दिव्यांग का कार्ड काटने और पूरनपुर के पूर्ति निरीक्षक पर कोटेदारों से मिलकर वसूली का आरोप लगाया। तो वहीं पेड़ों के कटान संबंधी परमिट को लेकर एक सदस्य और जिला उद्यान अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आठ विभाग के अधिकारी नदारद दिखे।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun