UP : डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किया विशेष अभियान
डीजीपी विजय कुमार ने शुक्रवार को सभी जोनल एडीजी और पुलिस कमिश्नरों को पुराने आपराधिक मामलों को सुलझाने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही दुष्कर्म, छेड़छाड़, अभद्रता व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई के दौरान फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करते हुए तय समय में सुनवाई पूरी कर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अदालत में प्रभावी पैरवी करें। चेन स्नैचिंग व अन्य गंभीर प्रकृति के अपराधों की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। गोवंशीय पशुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाई जाए और घटनाओं में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।