मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 लोगों की हालत गंभीर

UP : तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 लोगों की हालत गंभीर

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार 38 लोग घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के कल्याण जिले से करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर आई टूरिस्ट बस को रात करीब एक बजे सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर खड़ा किया गया था। बस का चालक और एक सहयोगी चाय पीने के लिए बस से नीचे उतरे थे, जब अचानक पीछे से तेज गति में आए एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ, अब्दुस सलाम ने बताया कि यह बस महाराष्ट्र से 15 दिन पहले तीर्थयात्रियों को लेकर निकली थी और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा कर रही थी। अयोध्या में दर्शन के बाद यह बस काशी की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Share This
अगला लेख → देश के नए मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun