मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना के जवान घायल

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना के जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 घंटों में तीन अलग-अलग एनकाउंटर की घटनाएं हुई हैं। इनमें से एक घटना सोपोर में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। दूसरी ओर, किश्तवाड़ में हुए मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए, जबकि चार अन्य पैरा सैनिक घायल हो गए हैं। इन सभी घटनाओं को क्रमबद्ध तरीके से देखा जाए तो पहला एनकाउंटर श्रीनगर के बाहरी इलाके जबरवान वन क्षेत्र में हुआ। यहां सुरक्षा बलों ने जानकारी मिलने पर इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, जहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना थी। कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है, क्योंकि आतंकवादी ज़बरवान पहाड़ियों के जंगल में भाग निकले हैं।

दूसरा एनकाउंटर किश्तवाड़ में हुआ, जहां गहरे जंगल में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए और चार पैरा सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार हाल ही में हुई ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) के दो सदस्यों की हत्या के बाद इस क्षेत्र में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया था। किश्तवाड़ में मुठभेड़ की शुरुआत आज सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने केशवान जंगल में आतंकियों को घेरने की कोशिश की। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आतंकियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर यह अभियान भारत रिज क्षेत्र में चलाया गया था। अचानक आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू होने पर चार सैन्यकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई। इस मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया और चार घायल हो गए हैं।

तीसरे एनकाउंटर की बात करें तो वह सोपोर में हुआ, जहां एक आतंकी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में सुबह करीब 9 बजे आतंकियों के होने की सूचना पर दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाके को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया था, जिसमें दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की खबर थी।

Share This
अगला लेख → UP : तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun