UP : नशे में धुत शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज के कीटगंज थाना क्षेत्र के धइकार बस्ती में नशे में धुत एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी.
कीटगंज थाना प्रभारी (एसएचओ) रजनी ने कहा कि मंगलवार देर रात धाइकर बस्ती में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ममता बंसल (35) के रूप में हुई है। पुलिस को इस घटना की जानकारी आज सुबह छह बजे मिली.
उन्होंने बताया कि बस्ती के लोगन से पूछताछ चला के पति-पत्नी दोनों शराब के आदी थे और कल रात किसी विवाद के चलते ममता के पति मन्नू बंसल ने उसके पेट में चाकू मार दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.