मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पीलीभीत में आग का तांडव, तीन गांव में फैली आग

UP : पीलीभीत में आग का तांडव, तीन गांव में फैली आग

पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर में अचानक आग की घटना ने खलबली मचा दी। तेज हवाओं के चलते आग करीब आठ किलोमीटर दायरे तक फैल गई। जिसकी जद में करीबन तीन गांव आ गए। घटना में सैकड़ों एकड़ नरई, भूसे के ढेर के अलावा कई झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। करीब पचास ट्रैक्टरों की मदद से किसान आग पर काबू पाने में जुटे रहे। जानकारी के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने टीम को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल शुरू कराई है……

दरअसल राजपुर गांव बराही रेंज के जंगल से सटा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के नजदीक खड़े नरकुल से आग की शुरुआत हुई। इसके बाद खेतों में खड़ी नरई में पहुंच गई। तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। चंद घंटे में आग सिमरा गांव तक करीब आठ किलोमीटर दायरे में आग फैल गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने सोशल मीडिया ग्रुपों पर मदद करने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग से नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पा रहा है। सैकड़ों एकड़ नरई, विभिन्न क्षेत्रों में लगे सैकड़ों कुंटल भूसे के ढेर और कई झोपड़ियां जल गई। पालतू मवेशियों के भी आग की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद ली गयी तब आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → आप भी सनबर्न को लेते हैं हल्के में , हो जाए सतर्क इन बीमारिय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun