मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

शादी में दूल्हा-दुल्हन को छोड़ना पड़ा मंडप, लखनऊ में तेंदुए ने मचाई दहशत, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

शादी में दूल्हा-दुल्हन को छोड़ना पड़ा मंडप, लखनऊ में तेंदुए ने मचाई दहशत, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक तेंदुआ वहां घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण दूल्हा-दुल्हन समेत मेहमानों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। भय का माहौल इतना था कि नवविवाहित जोड़ा घंटों तक अपनी कार में फंसा रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को काबू करने की कोशिश में वन अधिकारी मुकद्दर अली घायल हो गए। अंततः कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। तब तक शादी में शामिल लोग अपने वाहनों में दुबके रहे।

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अभी तक आवारा पशुओं की समस्या का हल नहीं निकाल पाई थी और अब तेंदुओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जंगलों में बढ़ते मानव अतिक्रमण को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भ्रष्टाचार के कारण वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है, जिससे वे भोजन की तलाश में शहरों की ओर रुख करने को मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या सरकार इस घटना पर कोई ठोस कार्रवाई करेगी या इसे हल्के में लेते हुए तेंदुए को ‘बड़ा बिल्ला’ कहकर मामले को दबाने की कोशिश करेगी?

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → शाहजहांपुर में भयावह सड़क हादसा, चार की जान गई, हाईवे पर दिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun