मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार , चोरी के लाखों रुपए बरामद

UP : पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग के तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार , चोरी के लाखों रुपए बरामद

जहां खरगूपुर पुलिस ने पांडेय पुरवा गांव में बीते दिनों शातिर दुल्हन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए खरगूपुर पुलिस ने जहरखुरानी कर घटना को अंजाम देने वाली दुल्हन और उसके गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई शातिर दुल्हन और उसके साथियों के कब्जे से जेवरात कपड़े और एक मोबाइल फोन के साथ नशीली गोलियां भी बरामद हुई है। बीते दिनों शातिर दुल्हन की शादी खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा गांव में हुई थी जहां विदा होकर के आई थी और बहुभोज के एक दिन बाद ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पति के ही परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था और अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गई थी।

दरअसल खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा बैदौरा के रहने वाले बृजभूषण पांडेय की शादी नहीं हो रही थी और खरगूपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जोखू ने लखीमपुर खीरी की रहने वाली शातिर लुटेरी दुल्हन शिवानी से बीते 17 दिसंबर को धूमधाम से पृथ्वीनाथ मंदिर पर शादी कराई थी। और बीते 21 दिसंबर को शादी के उपलक्ष में घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मांगलिक कार्यक्रम में लुटेरी दुल्हन शिवानी के भाई करोड़ी उर्फ सुनील, दोस्त गुड़िया और छोटू आरोपी गुड़िया के पति व शादी करवाने वाले जोखू मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शातिर दुल्हन के भाई करोड़ी और छोटू और जोखू चले गए थे और शिवानी की दोस्त गुड़िया घर पर ही रुक गई थी। जहां बीते 22 दिसंबर की रात्रि में शिवानी द्वारा पीड़ित पति बृजभूषण पांडेय के परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था और अपने शातिर लोगों के साथ मिलकर के शादी का सामान लाखों रुपए का लेकर के फरार हो गई थे। आज खरगूपुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाली शातिर दुल्हन शिवानी उर्फ गोमती देवी और गैंग के जोखू उर्फ पवन,करोड़ी उर्फ सुनील,गुड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास लूट गए लाखों रुपए के जेवरात घर के समान और 350 टेबलेट नशीली गोलियां व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया हम लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए भोली-भाली जनता के साथ तरह-तरह के तरीके अपनाकर जहरखुरानी की घटनाओ को अंजाम दिया करते है।

वही पूरी घटना का खुलासा करते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि बृजभूषण पांडेय की 17 दिसंबर को पृथ्वीनाथ मंदिर पर शादी हुई थी और जोखू नाम के एक व्यक्ति ने शादी कराई थी। 22 दिसंबर को शातिर दुल्हन शिवानी उर्फ गोमती देवी ने घर के ही लोगों के खाने में नशीला पदार्थ मिला करके बेहोश कर दी थी और घर में रखे लाखों रुपए के समान लेकर के फरार हो गई थी। पूरे मामले को लेकर के पति बृजभूषण पांडेय द्वारा खरगूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज खरगूपुर पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए शातिर लुटेरी दुल्हन शिवानी उर्फ गोमती देवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर के पास से चोरी किए गए सारे सामान बरामद हुए हैं। और घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई नशीली गोलियां भी बरामद की गई है। आरोपी जोखू का एक बड़ा अपराधी के इतिहास है वह पहले जहरखुरानी का काम भी करता था।

Share This
अगला लेख → 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा होगी शुरू ,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun