UP News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा , दो की मौत 15 सें ज्यादा यात्री घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण रात एक बजे गांव हैबतपुर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई, वहीं कोहरे के कारण पीछे से तेज गति से आ रही दो अन्य निजी स्लीपर बसें कंटेनर और पहले से दुर्घटनाग्रस्त बस से टकरा गईं.
उधर, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, कुछ यात्री बस से बाहर निकले और पीछे से आ रहे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। बस में पीछे से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और एक अन्य कार की टक्कर हो गई.
बताया गया कि कार सवारों का एयरबैग खुल गया और जान बच गई। कुछ देर बाद पीछे से तेज गति से आ रही एक अन्य निजी बस ने खड़ी दोनों कारों में टक्कर मार दी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हादसे में 6 गाड़ियां मौके पर ही टकरा गईं, एक युवक की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल हो गए.