मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जाने कब होगा एग्जाम 

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जाने कब होगा एग्जाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जन्माष्टमी पर्व के चलते परीक्षाओं के बीच गैप दिया गया है. यह परीक्षा प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. कई महीनों से प्रदेश के लाखों युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। नई तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। तरह-तरह के फर्जी नोटिस वायरल हो रहे थे. कुछ दिन पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने भी सोशल मीडिया पर वायरल उस खबर को फर्जी बताया था जिसमें दावा किया गया था कि परीक्षा 10 और 11 अगस्त 2024 को होगी.

गौरतलब है कि इस साल 18 और 19 फरवरी को यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें 43 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. लेकिन पेपर लीक होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द कर दी और छह महीने में दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया. अभ्यर्थी परीक्षा की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुन: परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। परीक्षा के दौरान वे अपना एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Share This
अगला लेख → BJP सांसद कंगना रनौत की सांसदी को चुनौती, हाईकोर्ट ने 21 अगस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun