मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP : बाराबंकी में गिरा तीन मंजिला मकान, करीब 15 लोग अंदर दबे, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

UP : बाराबंकी में गिरा तीन मंजिला मकान, करीब 15 लोग अंदर दबे, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके चलते मकान के मलबे में करीब 15 लोग दब गए। वहीं जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली आनन-फानन में सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें से एक महिला रोशनी बानो और एक व्यक्ति हकीमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि आठ गंभीर घायल जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किये जा चुके हैं। बाकी दबे लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश जारी है। हालांकि बिल्डिंग गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक जब यह मकान गिरा तब कस्बे के सभी लोग सो रहे थे। लोगों ने बताया कि तेज आवाज और थर्राहट की वजह से उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा तो बगल का पूरा तीन मंजिला मकान गिर चुका था। यह नजारा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को भी रिस्क के लिए मौके पर बुलाया गया। वहीं स्थानी निवासियों ने बताया कि यह बिल्डिंग कुछ साल पहले ही बनी थी। यह बिल्डिंग जर्जर नहीं थी लेकिन यह पूरा तीन मंजिला मकान कैसे गिरा कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share This
अगला लेख → Aaj Ka RashiFal : कैसा रहेगा आज आपका दिन , किसकी चमकेगीं किस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun