मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : बिजली विभाग के अफसरों ने किया कार्य का बहिष्कार

UP : बिजली विभाग के अफसरों ने किया कार्य का बहिष्कार

पीलीभीत में जेई से मारपीट और महिला नेता से छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अब बिजली विभाग के अफसर लामबंद हो गए औऱ आंदोलन की चेतावनी दे रहे है। आरोप है कि पुलिस ने महिला नेता की ओर से जेेई समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन जेई की ओर से दी गई तहरीर पर कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस के इस रवैये पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है साथ ही राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने बैठक कर रणनीति बनाई है। इस दौरान अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर अफसर नारेबाजी करते भी नजर आए।

दरअसल कोतवाली पूरनपुर के रामवाटिका कॉलोनी में एक महिला नेता के घर बिजली चोरी की शिकायत पर जेई और अन्य पाॅवर कारपोरेशन कर्मी चेकिंग करने पहुंचे थे। इसके बाद बंद घर में जेई और महिला नेता में मारपीट हुई। जेई का दावा था कि घर में उन्होंने बिजली चोरी पकड़कर उसका वीडियो बना लिया था। घटना के बाद महिला नेता ने जेई और पावर कॉरपोरेशन कर्मियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने तो जेई ने घर में बंंधक बनाकर पिटाई करने की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री की ओर से जेई सहित चार नामजद व 6 अज्ञात बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया हालांकि जेई जयपाल की रिपोर्ट दर्ज नहीं की इसके विरोध में ही अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जिले भर के अधिशासी अभियंताओं, उप खंड अधिकारियों और जेई एकत्रित हुए औऱ प्रदर्शन कर सीओ ऑफिस पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र रिपोर्ट दर्ज न होने पर कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मायावती का ऐलान , आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun