मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP में बदलें 3 रेलवे स्टेशनों के नाम, अब इस नाम से होगा प्रतापगढ़ जंक्शन

UP में बदलें 3 रेलवे स्टेशनों के नाम, अब इस नाम से होगा प्रतापगढ़ जंक्शन

उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम एक बार फिर बदले जा रहे हैं. यूपी के 3 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा रहे हैं. ये सभी रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ जिले के हैं। इस संबंध में उत्तर रेलवे की ओर से गुरुवार रात एक अधिसूचना जारी की गई है. बता दें कि नवरात्रि से पहले तीन स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी है. आपको बता दें कि ये तीनों रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत आते हैं।

इन स्टेशनों के बदले गए नाम

उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर अब बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू जंक्शन का नाम अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिश्नाथगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज कर दिया जाएगा। इन सभी रेलवे स्टेशनों के नाम धार्मिक स्थलों के नाम पर आधारित होंगे. इससे इन धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिलेगी और लोग आएंगे।

मंत्रालय का आदेश मिलने के बाद प्रक्रिया हुई शुरू

इस मामले को लेकर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने कहा था कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन कोड बदलने में इन स्टेशनों में दिक्कत आ रही थी. यह समस्या अब हल हो गई है. कोड में बदलाव का पत्र गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है. अनुमति मिलने के बाद उनका नया कोड बनाया गया है. नोटिफिकेशन में नए कोड की जानकारी दी गई है.

Share This
अगला लेख → महेंद्र सिंह धोनी बने जियो मार्ट के ब्रांड अंबेसडर, इस दिन स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun