मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

मेरठ के सरकारी स्कूल की तीन छात्राएं अचानक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ के सरकारी स्कूल की तीन छात्राएं अचानक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाली तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर से गायब इन छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा मौके पर पहुंचे। लापता छात्राएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरूरपुर में पढ़ती थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल से तीन छात्राएं लापता हो गई हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर छात्राओं को जल्द ही बरामद करने का भरोसा जताया गया है। वहीं, जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में वार्डन स्तर पर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को विद्यालय में कुल 100 में से केवल 43 छात्र ही उपस्थित थे। लापता छात्राओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तीनों एक ही छात्रावास में रहती थीं और एक-दूसरे की घनिष्ठ मित्र थीं।

इस मामले में पुलिस और प्रशासन तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द ही छात्राओं की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This
अगला लेख → गैंगरेप की कोशिश में नाकाम, महिला ने चप्पल से बचाव किया, गला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,679 +24 (+0.03%)
निफ्टी 24,270 +20 (+0.08%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun