मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : मेरठ की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका , चार लोगो की हुई मौत

UP : मेरठ की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका , चार लोगो की हुई मौत

मेरठ में मंगलवार सुबह साबुन फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया, जहाँ 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबे 10 फैक्ट्री कर्मचारियों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला, इनमें कई की हालत गंभीर है। दूसरी ओर ब्लास्ट इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री धराशायी हो गई, इसके साथ ही आसपास के 4 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं मौके पर डीएम, एसएसपी समेत सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। लोहिया नगर में एक बिल्डिंग में साबुन फैक्ट्री चल रही थी। मंगलवार सुबह यहां 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और लोगों ने मलबे में लोगों को निकालना शुरू किया। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, 10 लोग घायल हैं, इसके साथ ही NDRF की टीमें मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

दूसरी ओर फैक्ट्री अवैध थी या सही, इन सबकी जांच की जा रही है। बता दें मंगलवार सुबह हुआ ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के 4 मकान भी धराशायी हो गए, वहीं सो रहे लोगों को लगा कि भूकंप आया है। वो उठकर घर के बाहर भागे तो देखा ये धमाका फैक्ट्री में हुआ था, यहां दो मंजिला इमारत ढही हुई थी। धुआं उठ रहा था। धमाके के बाद आस-पास के मकानों में दरारे आ गई। एक मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Share This
अगला लेख → नवरात्री में ऐसे सपनो कें आनें से होता है बड़ा लाभ , जाने क्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun