मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलटी , मां-बेटी समेत तीन की मौत

UP : श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलटी , मां-बेटी समेत तीन की मौत

ताजा खबर बलिया जिले से आ रही है, जहां बुधवार को बलिया के ब्रह्मपुर थाने के महादेव का डेरा के पास श्रद्धालुओं से भरी जीप पलट गई, जिसमें मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बिहार के सेमारी थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बलिया के बेदुआ मोहल्ले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली के बेदुआ मुहल्ला निवासी मोतीलाल वर्मा अपने घर से नवमी की पूजा करने के बाद अपने परिवार के साथ डुमरांव स्थित मां डुमरेजनी देवी की पूजा करने जा रहे थे.

जीप पकड़कर जनेश्वर मिश्र सेतु के रास्ते बायसी मंदिर जा रहे थे, जहां पीछे से मोतीलाल का बेटा सोनू वर्मा अपनी पत्नी पूनम वर्मा के साथ बाइक से आ रहा था. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेव का डेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार जीप पलट गयी. चालक मौके से भाग निकला। हादसे में माधुरी देवी (60) पत्नी मोतीलाल वर्मा, रीना वर्मा (30) पुत्री मोती लाल और मुन्ना देवी की नातिन डिंपी वर्मा (15) निवासी कोलकाता की मौत हो गई।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → 23 या 24 अप्रैल कब है हनुमान जयंती ? जाने पूजा की सही तारीख

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun