मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश , गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बताई तारीख

UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश , गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बताई तारीख

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों यानी 13 मई तक मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के राज्यों में भारी बारिश होगी. इसके अलावा बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

मौसम के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इन इलाकों में लू की स्थिति बनी रही. वहीं, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में बारिश हुई। बीते दिन राजस्थान के फलौदी में सबसे अधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10-12 मई, बिहार, झारखंड में 12-12 मई, ओडिशा में 10-14 मई को भारी बारिश होगी. आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिउप्रा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। वहीं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. अन्य राज्यों की बात करें तो विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में 10-14 मई, मध्य प्रदेश में 9-11 मई और मराठवाड़ा में 9 मई को बारिश होगी. मध्य प्रदेश में 10-13 मई, विदर्भ में 12-13 मई, मध्य महाराष्ट्र में 11 और 12 मई और मराठवाड़ा में 12 मई को बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Share This
अगला लेख → UP News : एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun