UP : सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, बोले- बिलकुल भी चिंता मत करिए
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री सीएम योगी ने जनता दर्शन के अपनेपन के एहसास में सराबोर जनता को भरोसा दिलाया की, ‘बिलकुल भी चिंता मत करिए इसके साथ ही आपको पेंशन भी दी जाएगी और राशन कार्ड भी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई शुरू करने और जनता की हर समस्या का समाधान करने का भी निर्देश दिया.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर से गोरखपुर के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री हर शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों से मिलते थे और उनकी समस्याएं सुनते थे. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
जिन लोगों को आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।