मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP Board की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई में

UP Board की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई में

लखनऊ- देश में कोरोना का कहर शिक्षा पर भी पड़ रहा है महामारी के चलते उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. दसवीं की परीक्षा को रद्द कर, छात्रों को कक्षा 11 में प्रमोट किया जाएगा. 12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है.

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा गया है की परीक्षा के लिए पेपर प्रिंट हो चुके हैं और डिकोड कॉपियों के सेट बन चुके हैं. यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 8513 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा.

यूपी के डिप्टी सीएम की ओर से यह भी बताया गया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 90 प्रतिशत राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की है. अधिकतर राज्य 12वीं की परीक्षा आयोजित करना चाहते हैं. इसके पीछे का मूल कारण यह है कि हायर स्टडीज के लिए कक्षा 12वीं के अंक अहम माने जाते हैं. इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को परीक्षा की तारीखों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

कोरोना के कारण पढ़ाई बाधित होने के चलते इस बार बोर्ड की 30 फीसदी पाठ्यक्रम को कम कर दिया है. कम किए गए पाठ्यक्रम के हिसाब से ही बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे. इसलिए बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को केवल 70 फीसदी पाठ्यक्रम की तैयारी करनी है.

राज्य में दो बार बोर्ड परीक्षाओं स्थगित किया जा चुका है. एक बार राज्य में हुए पंचायत चुनाव के कारण और दूसरी बार कोरोना के कारण. ऐसे में अब 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाना है.

Share This
अगला लेख → अयोध्या- धन्नीपुर मस्जिद के लिए दान देने पर नहीं लगेगा कोई ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun