मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP : MPLBI के प्रदेश अध्यक्ष पर रेप का आरोप, कहा- मुझे फंसाया जा रहा

UP : MPLBI के प्रदेश अध्यक्ष पर रेप का आरोप, कहा- मुझे फंसाया जा रहा

पीलीभीत में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अह मद अजहरी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद हाफिज नूर अहमद अजहरी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय बजरंग दल द्वारा खुलेआम मुसलमानो को डराया जा रहा है धमकाया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी है। अगर मुसलमान आवाज उठा रहे हैं तो पुलिस आवाज़ दबाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कर रही है। नूर अहमद अजहरी ने सरकार से मांग की है कि गृह युद्ध जैसे हालात बनाए जा रहे हैं सरकार इसमें हस्तक्षेप कर आरोपियों पर कार्रवाई करें।

दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय बजरंग दल द्वारा चंगेज खान नामक युवक को पीटा गया था लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि पीड़ित चंगेज खान पर ही छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसके बाद नूर अहमद अजहरी ने सीओ कार्यालय के बाहर fir की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, घटना के पांच में दिन पुलिस ने चंगेज खान को पीटने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में नूर अहमद अजहरी ने चंगेज खान का मामला पुरजोर तरीके से उठाया था। अब एक हिंदू महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर उसके साथ नजदीकियां बनाई और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तबीयत खराब होने पर युवक ने भूत प्रेत का साया बताया और हाफिज नूर अहमद अजहरी के पास लेकर गया जहां भूत प्रेत उतारने का झांसा देकर नूर अहमद अजहरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नूर अहमद अजहरी सहित दो लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद नूर अहमद अजहरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → फैंस को अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, फ़िल्म …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun