मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : विधायक के आवास से प्लंबिंग का सामान उड़ा ले गए चोर , FIR दर्ज

Lucknow : विधायक के आवास से प्लंबिंग का सामान उड़ा ले गए चोर , FIR दर्ज

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक विधायक के घर से टंकी और नल की चोरी हो गयी. विधायक के सरकारी आवास से चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. बहरहाल, पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ सीट से विधायक विनय वर्मा के सरकारी आवास में चोरी हो गई है. एक चोर ने उसके घर से एक टंकी और एक नल चुरा लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड और अन्य टीमों के साथ गहन जांच की।

विधायक विनय वर्मा के घर चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है. बताया जा रहा है कि बटलर पैलेस कॉलोनी के सरकारी आवास में काम चल रहा था. इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरों ने डाइनिंग रूम, वॉशबेसिन और बाथरूम में लगे नल तोड़ दिए और नल उड़ा दिए।

शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मामला चर्चा का विषय बन गया है. पूरा मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी के सरकारी आवास का है. यह इलाका बेहद वीआईपी है और हरदम पुलिस पार्टी मौजूद है. फिर चोरी हो जाना कई सवाल खड़े करता है.

Share This
अगला लेख → केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का कटा चालान , दो हजार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun