मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP News : अनियंत्रित DCM ने कार में मारी जोरदार टक्कर, 1 मौत

UP News : अनियंत्रित DCM ने कार में मारी जोरदार टक्कर, 1 मौत

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने पिकअप और कार को टक्कर मारते हुए पैदल चल रहे एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कूरेभार ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज वहां जारी है।

यह हादसा उस समय हुआ जब हलियापुर-धनपतगंज मार्ग से कूरेभार की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने एक पिकअप को टक्कर मारते हुए दूसरी कार में भी जोरदार टक्कर कर दी। इसी दौरान, बाजार से पैदल घर लौट रहे सिद्धिगनेशपुर निवासी दिनेश यादव (39) को डीसीएम ने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में अयोध्या जिले के बीकापुर के अजय (20), कूरेभार के रमेश मोदनवाल (55), गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली के राजू (20), उत्षर्क मौर्य (24), रणविजय (41), मोनू शर्मा (22), बहादुर शर्मा (35) और अमरेन्द्र पाल सिंह (40) घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कूरेभार भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएमएच डॉ. एसके गोयल ने जानकारी दी कि सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Share This
अगला लेख → देश को मिलेगी पहली CISF महिला बटालियन , गृह मंत्रालय से मिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
21°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun