मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP News : बारिश की वजह से भरभराकर गिरी छत , हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 जख्मी

UP News : बारिश की वजह से भरभराकर गिरी छत , हादसे में 2 लोगों की मौत, 4 जख्मी

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बारिश तबाही मचा रही है. गुरुवार को हुई तेज बारिश से पुरानी जर्जर छत तेज आवाज के साथ ढह गई। छत के मलबे में 6 लोग दब गए. इस हादसे में एक मासूम और बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. चार घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो अन्य की मौत हो गई.

दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छत के मलबे में दबे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई. अन्य 4 घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 साल की सपना और जूली की भी मौत हो गई.

पूरा मामला एटा जिले के जैथरा क्षेत्र के गांव कूकपुरा का है, जहां रामगोपाल का परिवार रात को खाना खाने के बाद सो रहा था. तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। जिसमें 6 लोग घर में सो रहे थे. दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर सो रहे ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी और मलबे में दबे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला. जिसमें दादी होशियारी देवी और पोती अंशिका की मौत हो गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share This
अगला लेख → Paris Olympic 2024 : बॉक्सिंग मैच में महिला के सामने उतरा ‘प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun