मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP News : बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला , गंभीर रूप से घायल

UP News : बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला , गंभीर रूप से घायल

धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वाले बीजेपी के हिंदूवादी नेता को, धर्मांतरण के मामले में जेल से छूट कर आने पर आरोपी ने अपने सहयोगियों संग पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया इस घटना में बीजेपी नेता का एक पैर टूट गया और शरीर में चोटे आई है यह घटना उस समय हुई जब बीजेपी नेता अरविंद पाण्डेय अपने खेत की निगरानी करने के लिए गए थे…जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बीजेपी नेता की तहरीर पर धर्मांतरण के मामले में जेल गए माधव सहित 6 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद केस दर्ज लिया और घायल बीजेपी नेता को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया ।

आपको बताते चले कि हिंदूवादी नेता अरविंद पाण्डेय पिछले दो वर्षो से जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में ईसाई मिशनरी सहित अन्य संगठनों द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा करते है..और धर्मांतरण का जमकर विरोध करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते थे…अरविंद पाण्डेय की सूचना पर पुलिस ने धर्मांतरण में शामिल लगभग डेढ़ दर्जन आरोपी जेल की हवा खा रहे है अभी कुछ महीने पहले मालीपुर थाना क्षेत्र के गांव में ईसाई मिशनरी द्वारा नियम विरुद्ध कराए जा रहे धर्मांतरण के मामले में जब हिंदू वादी नेता अरविंद पाण्डेय ने आवाज उठाई तो पुलिस ने सैरपुर उमरन निवासी माधव को उसके साथियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद माधव और उसकी पत्नी ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ अरविंद पाण्डेय पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिस समय अरविंद पाण्डेय पर हमला हुआ उस समय वो अपने खेत की निगरानी करने गए थे हमलावरों ने अरविंद पाण्डेय को पीट – पीटकर लहू – लुहान कर दिया अरविंद पाण्डेय को पीटता देख खेत में काम कर रहे मजदूरों ने गुहार लगाई तो आसपास के लोग बचाव में दौड़े…हालाकि ग्रामीणों के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए…..सूचना पर मालीपुर थाने की पुलिस पहुंच गई…घायल अरविंद पाण्डेय को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और घायल अरविंद पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने माधव समेत 6 हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में नामजद केस कर लिया…मामला हिंदूवादी नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई और आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया और आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई

रिपोर्ट – कार्तिकेय द्विवेदी ( अम्बेडकरनगर )

Share This
अगला लेख → 10 Feb 2024 : कैसा रहेगा आपका दिन , जानें आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun