मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्त करने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ, 7 जुलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति संबंधी राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को 10 जुलाई को वीडियो […]

यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों की जगह प्रशासक नियुक्त करने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ, 7 जुलाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति संबंधी राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को 10 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई उसी दिन निर्धारित की है।

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता संजय कुमार शर्मा द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

लखनऊ पीठ ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव को 10 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तलब किया

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में दलील दी गई कि 25 मई को जारी राज्य सरकार का वह आदेश, जिसके तहत ग्राम प्रधानों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है, संविधान के 73वें संशोधन, उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम तथा पंचायती राज व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत है।

याचिका में कहा गया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था और ग्रामीण स्वशासन की संवैधानिक अवधारणा को प्रभावित करती है। यह केवल ग्राम प्रधानों का मामला नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की संवैधानिक स्वायत्तता, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्थानीय स्वशासन की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से मुख्य स्थायी अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि मामले में आवश्यक तथ्यों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के लिए पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव 10 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे।

खंडपीठ ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में 10 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान अदालत सरकार का पक्ष सुनने के बाद आगे की कार्यवाही पर निर्णय लेगी। पंचायत चुनाव और ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक संचालन से जुड़े इस मामले पर प्रदेश भर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share This
अगला लेख → कार सीख रही महिला से हुआ हादसा, ग्रेटर नोएडा में 5 बच्चों को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun