मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

कार सीख रही महिला से हुआ हादसा, ग्रेटर नोएडा में 5 बच्चों को मारी टक्कर

कार सीख रही महिला से हुआ हादसा, ग्रेटर नोएडा में 5 बच्चों को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस का इंतजार कर रहे पांच स्कूली बच्चे उस समय घायल हो गए, जब कार चला रही एक महिला से वाहन अनियंत्रित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कार चलाना सीख रही थी और कथित तौर पर ब्रेक लगाने की जगह गलती से एक्सीलेटर दब जाने के कारण यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार लेकर निकली थी। सोसायटी के गेट से बाहर निकलते समय कार का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि वाहन पहले सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से टकराया और इसके बाद आगे बढ़ते हुए स्कूल बस का इंतजार कर रहे पांच बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत बच्चों की मदद के लिए दौड़ लगाई।

सोसायटी के निवासियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार के पास से सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद सोसायटी के कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि महिला अपनी कार लेकर मौके से चली गई। वहीं, कुछ लोगों का यह भी दावा है कि हादसे के समय महिला का ध्यान मोबाइल फोन की ओर था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी तक किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद अभिभावकों और सोसायटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में बच्चे सोसायटी के बाहर स्कूल बस का इंतजार करते हैं, लेकिन वहां पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से स्कूल समय के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

बिसरख थाना प्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share This
अगला लेख → AKTU दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भवन निर्म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
21°C
Light rain shower
💧 92% 💨 5 km/h
Dehradun