मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP SIR प्रक्रिया में बड़ा खुलासा: 2.75 करोड़ वोटर्स के फॉर्म गायब, CM योगी ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

UP SIR प्रक्रिया में बड़ा खुलासा: 2.75 करोड़ वोटर्स के फॉर्म गायब, CM योगी ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, राज्य में करीब 2 करोड़ 75 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म अब तक वापस नहीं आए हैं। BLO द्वारा फॉर्म जमा न होने की इतनी बड़ी संख्या ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस स्थिति को देखते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने SIR प्रक्रिया की समयसीमा को और बढ़ाने के संकेत दिए हैं। पहले ही यह अवधि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई थी।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी शक्ति के साथ इस अभियान को तेज कर दिया है। एक तरफ प्रदेश में अवैध घुसपैठियों और संदिग्ध लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी अपने जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि “किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।” मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि इतनी बड़ी संख्या में लोग गणना फॉर्म नहीं भर रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं—जैसे बड़े पैमाने पर पलायन, मृत्यु, या फिर संदिग्ध अप्रवासियों की उपस्थिति।

मुख्यमंत्री ने खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में संदिग्ध अप्रवासियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है। इसीलिए उन्होंने भाजपा के सभी विधायक, सांसद, एमएलसी और संगठन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अन्य कार्यों को फिलहाल छोड़कर सिर्फ SIR प्रक्रिया पर ध्यान दें और जिनके फॉर्म अभी जमा नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द एकत्र करें।

इस पूरे मुद्दे के बीच सीएम योगी का एक बयान विशेष रूप से चर्चा में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व, कार्यकर्ता और उनका वोटर समूह BJP से कहीं ज्यादा जागरूक है। उनका तर्क था कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लगभग 100% गणना फॉर्म जमा हो चुके हैं। वहां के लोग BLO को अपने प्रपत्र कैंप लगाकर सौंप चुके हैं। जबकि इसके मुकाबले कई BJP नेता और कार्यकर्ता ढिलाई बरत रहे हैं।

सीएम योगी ने सख्त लहज़े में कहा कि “अगर किसी के घर शादी भी है, तो भी परिवार का एक सदस्य SIR प्रक्रिया में सक्रिय रहे।” मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और जनसंपर्क का सबसे अहम काम है, जिसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This
अगला लेख → लोकसभा में घमासान: राहुल का RSS और चुनाव आयोग पर हमला, BJP क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun