राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला सपा नेता गिरफ्तार , अदालत लेकर पहुची पुलिस
सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव को प्रयागराज की कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सपा नेता गुलशन यादव को प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया. दरअसल, गुलशन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और डकैती के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. विजय प्रताप सिंह के मामले में गुलशन यादव को कर्नलगंज पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस गुलशन को लेकर प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने जाने के लिए निकल गई है।
प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया को कड़ी चुनौती पेश वाले व नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भईया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को उतार कर चुनौती पेश करने वाले गुलशन यादव को प्रतापगढ़ पुलिस ने प्रयागराज स्थित आवास से बीती देर शाम गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया और रात में ही कुंडा लाकर पूंछतांछ करने के साथ ही आज पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले में लेकर अदालत पहुची और रिमांड के लिए पेश किया।
बताया जा रहा है की सपा के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव पर निकाय के दौरान दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें 392, 395 की गम्भीर धाराओं में हिस्ट्रीशीटर गुलशन पर लगाई गई थीं और इस मामले में गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने हासिल कर रक्खा था जिसके बाद गिरफ्तारी की गई और अदालत में आज पेश किया गया इस दौरान अदालत के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था तो वहीं सपाई भी मौजूद रहे। गुलशन यादव पर कुल 33 मुकदमे दर्ज है जिसमें से पहला हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था आरोप था कि राजा भइया पर मायावती के कार्यकाल मे पोटा लगाया गया था और पोटा मामले का गवाह राजेन्द्र यादव की हत्या कुंडा इलाके में हुई थीं उसके बाद सीओ जियाउल हक हत्याकांड में भी राजा भइया के साथ सह आरोपी बनाया गया था हालांकि सीबीआई ने राजा भइया के साथ ही गुलशन यादव को भी क्लीन चिट दे दी थी, कुंडा और मानिकपुर थानों में हत्या के प्रयास लूट, डकैती, गुंडा एक्ट समेत कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं और प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफियाओं की लिस्ट में भी नाम शामिल है। बता दें कि कभी राजा भइया के साथ कन्धे से कंधा मिला कर चलने वाले गुलशन के साथ अदावत तब शुरू हुई जब राजा भइया सपा और अखिलेश यादव से दूरी बढ़ी तो गुलशन यादव ने सपा का दामन थाम लिया और राजा भइया व गुलशन यादव आमने सामने आ गए।