मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UP STF को मिला सफलता, 50000 के इनामी अपराधी करतार सिंह को किया गिरफ्तार

UP STF को मिला सफलता, 50000 के इनामी अपराधी करतार सिंह को किया गिरफ्तार

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से राजस्थान राज्य व उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध मे एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री राकेश, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, आगरा के पर्यवेक्षण व श्री उदय प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि भरतपुर जिले के थाना हलैना से अ0स0-218/23 धारा 147/148/149/307/302/120बी भांदवि0 में रू0 50,000 का पुरस्कार घोषित अपराधी कृष्णा उर्फ करतार सिंह उर्फ कृष्णअवतार सिंह जनपद आगरा के विनायक गार्डन थाना सदर क्षेत्र में मौजूद है, जो थोड़ी देर में अपनी सफारी गाड़ी, जिस पर फर्जी नम्बर पड़ा है, से कही जाने की फिराक में है। इस सूचना को विकसित करते हुए निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा मय हे0का0 दिनेष गौतम, हे0का0 बृजराज, हे0का0 कृष्णवीर, हे0का0 प्रदीप, हे0का0 अंकित गुप्ता व कानि0 प्रदीप चौधरी हे0का0प्रो0 कमाण्डो लाल सिंह एसटीएफ आगरा की टीम व राजस्थान राज्य के जनपद भरतपुर की पुलिस टीम, जो आगरा मे पहले से ही मौजूद थी, को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅचकर अभियुक्त कृष्णा उर्फ करतार उर्फ कृष्ण अवतार को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।

Share This
अगला लेख → सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का किस बीमारी की वजह से हुआ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun