मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्रेमी संग शादी करना चाहती थी बेटी, मां ने दी मंजूरी; पिता और भाई ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी

प्रेमी संग शादी करना चाहती थी बेटी, मां ने दी मंजूरी; पिता और भाई ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी

    बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता और बेटे ने मिलकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात चुटिया थाना क्षेत्र के पियाराकला गांव में शनिवार को घटी।

    पुलिस के अनुसार, मृतका प्रतिमा कुमारी अपने पिता द्वारा तय किए गए लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी, बल्कि अपनी पसंद के युवक से विवाह करना चाहती थी। उसकी मां पार्वती देवी ने भी उसका समर्थन किया, जो उसके पिता रामनाथ राम और भाई छोटू कुमार को मंजूर नहीं था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ता गया और अंततः इसने खौफनाक रूप ले लिया।

    गला घोंटकर कर दी हत्या, शव को फेंक दिया सुनसान जगह पर

    शुक्रवार रात जब प्रतिमा अपनी मां पार्वती देवी के साथ घर में सो रही थी, तब रामनाथ और छोटू ने मिलकर उसका दुपट्टे से गला घोंट दिया। जब पार्वती देवी ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो उन दोनों ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद, दोनों ने शवों को गांव के बिजली उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

    झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस ने खोल दी सच्चाई

    पहले, रामनाथ और छोटू ने पुलिस को यह बताने की कोशिश की कि करंट लगने से मां-बेटी की मौत हुई है। लेकिन पुलिस को उनके बयानों में विरोधाभास मिला और शवों पर बाहरी चोटों के निशान देखकर मामला संदिग्ध लगा। गहराई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    पिता और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान सच सामने आया, जिसके बाद रामनाथ राम और उसके बेटे छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    Share This
    अगला लेख → महाकुंभ भगदड़ मामला , हाईकोर्ट से योगी सरकार को राहत, याचिका…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 97% 💨 4 km/h
    Dehradun