UP STF को मिली बड़ी सफलता अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को किया गिरफतार
लखनऊ : यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को किया गिरफतार। 03 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 631 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (विभिन्न ब्राण्ड) हुए बरामद।
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्राण्डों की 631 पेटी अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये) मय वाहन आइसर 12 चक्का ट्रक सहित बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।यूपी एसटीएफ ने गुरूप्रीत सिंह, कृष्ण,आशु को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए तीनों अभियुक्त अम्बाला, हरियाणा के बताए जा रहे है।तीनों शराब तस्करों को लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पलिया पश्चिम मोड़ थाना क्षेत्र कमरौली, जनपद अमेठी से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अन्तर्राष्ट्रीय गिरोहों द्वारा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार, झारखण्ड व छत्तीसगढ़ प्रान्त के विभिन्न जनपदों में की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना कमरौली जनपद अमेठी में धारा-419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।