मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

UP Upchunav : सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव , सीटों का फार्मूला हुआ तय

UP Upchunav :  सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव ,   सीटों का फार्मूला हुआ तय

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय हो चुका है, जिसमें कांग्रेस को खैर और गाजियाबाद सीटें मिली हैं, जबकि समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर मुकाबला करेगी।

चुनाव आयोग ने राज्य की नौ सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है, हालांकि मिल्कीपुर सीट पर पिटीशन के चलते वहां चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं। बाकी सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार, कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें सौंपी गई हैं। खैर, अलीगढ़ जिले की एक विधानसभा सीट है। इन दो सीटों के अलावा, बाकी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कुंदरकी सीट को छोड़कर, सपा ने अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी पहले ही मिल्कीपुर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने का काम बाकी था। गुरुवार शाम को सपा ने मीरापुर सीट के लिए सुंबुल राणा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Share This
अगला लेख → शोपियां में आतंकी हमला : गैर-कश्मीरी की हत्या से फैली सनसनी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun