मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

UPSC को सीधी भर्ती रोकने का आदेश ,लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

UPSC को सीधी भर्ती रोकने का आदेश ,लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

केंद्र सरकार ने यूपीएससी लेटरल एंट्री भर्ती पर रोक लगा दी है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से यूपीएससी को पत्र लिखा गया है. बता दें कि लेटरल एंट्री भर्ती को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। यह पत्र केंद्रीय केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से यूपीएससी चेयरमैन को लिखा गया है. जिसमें उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान की गई पहल का भी जिक्र किया. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में वर्ष 2005 में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा लेटरल एंट्री की सिफारिश की गई थी। हाल ही में यूपीएससी ने लेटरल एंट्री के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था, इसकी प्रक्रिया और इसमें आरक्षण को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था. इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठने के बाद अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पत्र लिखकर सीधी भर्ती का विज्ञापन रद्द करने को कहा है.

विपक्ष ने उठाए सवाल

यूपीएससी में लेटरल एंट्री को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा था. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं ने यूपीएससी में लेटरल एंट्री और इसमें आरक्षण न होने का विरोध किया था. इसके बाद सरकार में शामिल कई दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी, जिसके बाद अब सरकार ने यूपीएससी से लेटरल एंट्री विज्ञापन को रद्द करने के निर्देश दिए हैं.

Share This
अगला लेख → Ajmer ब्लैकमेल कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun