इग्नू ने बढ़ाई असाइनमेंट सबमिशन की डेट,15 जून तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं स्टूडेंट्स
नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एक बार फिर जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2020 के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब स्टूडेंट्स 15 जून तक अपने असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
इस बारे में इग्नू ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकरी दी कि जून टीईई 2020 के लिए असाइनमेंट ऑनलाइन सबमिट करने की आखिरी तारीख 15 जून, 2020 कर दी गई है। इससे पहले, असाइनमेंट जमा करने की 31 मई 2020 थी। दरअसल, लॉकडाउन की बढ़ी अवधि के मद्देनजर तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है।
उम्मीदवार अपने असाइनमेंट ईमेल के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वहीं, मौजूदा हालात को देखते हुए जून में होने वाली टर्म एंड एग्जाम भी स्थगित कर दिया है। परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बांटे जाएंगे। देशभर में कोरोनावायरस के कारण अधिकांश विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं और कक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं।