मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

US : मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस

US  : मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या ,  जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार को एक मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जहां सुबह करीब 6 बजे हुए इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश जारी है।

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इमाम को उनकी कार में गोली मारी गई, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल इमाम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इमाम की हत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि गोलीबारी मुस्लिम विरोधी विचारधारा से प्रेरित थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमले की तलाश की जा रही है.

एसेक्स काउंटी अभियोजक टेड स्टीफंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इमाम हसन शरीफ पर सुबह 6 बजे के आसपास उस समय हमला किया गया और उन्हें कई बार गोली मारी गई, जब वह अपनी कार में थे। उन्होंने कहा कि शरीफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोपहर में उनकी मौत हो गई.

Share This
अगला लेख → Gold And Silver Price : सोने-चांदी की दामों में आई गिरावट, ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,727 -109 (-0.14%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun