मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

WORK FROM HOME- कंप्यूटर से आंखों की नमी हो सकती है खत्म,करें ये योगा

WORK FROM HOME- कंप्यूटर से आंखों की नमी हो सकती है खत्म,करें ये योगा

हेल्थ डेस्क – देश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर पर रहकर ही काम करने के लिए बोला है जिससे वर्क फ्रॉम होम करने से काम के घंटों में वृद्धि हो गयी है. जिससे गर्दन, पीठ में दर्द, वजन बढ़ने और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही है. इसके अलावा लोग अपना समय व्यतीत करने के लिए टीवी और मोबाइल फोन का भी ज्यादा उपयोग कर रहे हैं. जिसका उनकी शारीरिक और मानसिक हेल्थ पर गहरा असर पड़ रहा है. जिससे आंखों में थकान, धुंधली दृष्टि, खुजली, आंखों से पानी आना, सिर दर्द, डबल दृष्टि, और आंखों की नमी का सूख जाना आदि समस्याएं बढ़ रही है.

ऐसे में आपको अपनी आंखों को थो़ड़ा आराम देने की जरूरत है. इसके लिए आप आंखों के योगासन कर सकते हैं. जो आपकी आंखों की मांसपेशियों को आराम देकर तनाव को कम करते हैं और आपकी आंखों के फोकस को ठीक करने में मदद करते हैं, और आपकी आंखों को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं.

आप अपने हाथों को 10 से 15 सेकंड तक रगड़कर गर्म और ऊर्जावान बनाएं. फिर अपने हाथों को अपनी आंखों के ऊपर रखें, उंगलियों को माथे पर रखकर, हथेलियों को आंखों के ऊपर और हाथों के मोटे भाग को गालों पर रखें. नेत्रगोलक को स्पर्श न करें, लेकिन हाथों को थोड़ा ढीला कर अपनी आंखों के सामने अंधेरा बनाने की कोशिश करें. फिर अपनी आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें. इस प्रक्रिया को तब तक करें जब तक आपको अच्छा महसूस न हो. फिर जब आपको आराम महसूस हो तो धीरे से हाथों को चेहरे से हटाकर और आँखें खोलें.

अपनी आंखों को केंद्रित करने के लिए आप अपने एक हाथ को सीधे अपने मुंह के सामने रखें. फिर अपनी उंगली पर ध्यान केंद्रित करें. अपनी आंखों को इस पर प्रशिक्षित रखते हुए, धीरे-धीरे उंगली को अपनी नाक की ओर ले आएं, जब तक आपका उस पर आपका सही तरीके से ध्यान केंद्रित न हो तब तक ऐसा करते रहें. इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं. इससे आपकी आंखों में ताजगी आ जाती है.

Share This
अगला लेख → UNLOCK 1 - यूपी के लिए गाइडलाइन जारी, क्या खुलेगा और क्या बं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun