X पर जल्द आने वाला है लाइव गेम स्ट्रीमिंग का फीचर , YouTube से होगी टक्कर
ट्विटर यानी एक्स के शीर्ष पर एलन मस्क को एक साल पूरा होने वाला है। जब से मस्क ने ट्विटर खरीदा है तब से उन्होंने इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में अनगिनत बदलाव किए हैं। उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर X रख दिया. इंस्टाग्राम की तरह ट्विटर भी ब्लू टिक फीचर लेकर आया और यूजर्स को मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमाने का विकल्प दिया। अब एलन मस्क एक्स में एक नया फीचर लाने वाले हैं। यूजर्स जल्द ही ट्विटर पर लाइव गेम स्ट्रीमिंग भी कर सकेंगे
एलन मस्क लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को टक्कर देने की योजना बना रहे हैं। मस्क जल्द ही प्लेटफॉर्म पर एक लाइव वीडियो गेम स्ट्रीमिंग फीचर जोड़ने वाले हैं। मस्क फिलहाल गेम स्ट्रीमिंग फीचर का परीक्षण कर रहे हैं और जल्द ही इसे रोल आउट करेंगे। मस्क ने एक्स पर एक्सके के आगामी फीचर के बारे में भी पोस्ट किया है।
आपको बता दें कि एलन मस्क ने काफी पहले कहा था कि एक्स यूजर्स को वीडियो गेम स्ट्रीमिंग का फीचर मिलेगा। एक्स पर आने वाला गेम स्ट्रीमिंग फीचर कुछ सीमाओं के साथ आएगा। अब यूजर्स गेम की लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे। इस फीचर में यूजर्स को वीडियो क्वालिटी बेहतर करने का विकल्प नहीं मिलेगा।