मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित, सौरभ और अंकित दोषी, कुछ देर में होगा सजा का ऐलान

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित, सौरभ और अंकित दोषी, कुछ देर में होगा सजा का ऐलान

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ कोर्ट) ने तीनों आरोपियों – पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराया है। सभी को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 354 (महिला की मर्यादा का हनन) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत अपराधी माना गया है। अब कुछ ही देर में अदालत सजा का ऐलान करेगी।

क्या था मामला?
18 सितंबर 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने उसका शव चीला पावर चैनल (नहर) में फेंक दिया था। एक सप्ताह बाद, 24 सितंबर को उसका शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में आक्रोश फैल गया था।

कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तीनों को दोषी ठहराए जाने के बाद सजा के ऐलान को लेकर कोटद्वार में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। कोर्ट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि कोई अव्यवस्था न हो। गढ़वाल मंडल के कई जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है।

लंबे समय तक चली सुनवाई
इस केस की सुनवाई 30 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी। एसआईटी की जांच के आधार पर अभियोजन पक्ष ने अदालत में करीब 500 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया था। 28 मार्च 2023 से गवाहों की पेशी शुरू हुई, जिसमें 47 गवाहों ने कोर्ट में बयान दिए। हालांकि, एसआईटी ने इस केस में कुल 97 गवाहों की सूची तैयार की थी।

अंतिम बहस और फैसला
19 मई 2025 को अभियोजन पक्ष के विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब देते हुए अपनी अंतिम बहस समाप्त की। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख तय की थी।

इस फैसले को लेकर पूरे प्रदेश और देश की नजरें टिकी हुई हैं। जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि तीनों दोषियों को कितनी सख्त सजा दी जाएगी।

Share This
अगला लेख → BJP सरकार नौजवान विरोधी, झूठे वादों से छल रही - अखिलेश यादव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun