मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राहुल गांधी को झटका: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

राहुल गांधी को झटका: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

लखनऊ- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ जारी समन को चुनौती दी थी।

यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने गुरुवार को पारित किया। अदालत ने कहा कि इस पर विस्तृत निर्णय सोमवार तक जारी किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता वी.के. शाही, सरकारी वकील वी.के. सिंह और अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता अनुराग वर्मा समेत वकीलों की टीम ने अदालत में जोर देकर कहा कि यह याचिका विचारणीय नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी के पास समन आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है।

सरकारी पक्ष ने यह भी दलील दी कि शिकायतकर्ता और गवाहों के बयानों से यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है।

राहुल गांधी की ओर से याचिका में कहा गया था कि यह शिकायत दुर्भावना के साथ की गई है। उनके वकील प्रांशु अग्रवाल ने तर्क दिया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी लखनऊ के निवासी नहीं हैं, ऐसे में अदालत को समन जारी करने से पहले आरोपों की गंभीरता और साक्ष्यों की जांच करनी चाहिए थी।

Share This
अगला लेख → अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित, सौरभ और अंकित दोषी, कुछ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun