अकेलेपन और तनाव से जूझ रहे हैं? सिर्फ 40 मिनट योग करें और बदलाव महसूस करें
कई लोग छोटी-छोटी परेशानियों में हिम्मत हार जाते हैं। तनाव, अकेलेपन और डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं। भारत में हर साल करीब 1 लाख 70 हजार लोग आत्महत्या कर लेते हैं। बच्चे, युवा, बुजुर्ग—हर उम्र के लोग इस दर्दनाक रास्ते को चुनते हैं।
पुरुष मानसिक रूप से कमजोर क्यों?
एक स्टडी के अनुसार, पुरुष भले ही बाहरी तौर पर मजबूत दिखते हैं, लेकिन मानसिक रूप से वे महिलाओं की तुलना में अधिक कमजोर होते हैं। यही वजह है कि वे बिना सोचे-समझे गलत फैसले ले लेते हैं, तनाव में जल्दी हार मान जाते हैं, जबकि महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संभालने में सक्षम होती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण पहचानें
अगर आपको या आपके आसपास किसी को ये लक्षण दिखें, तो सावधान हो जाएं:
डिप्रेशन: उदासी, ऊर्जा की कमी, हर वक्त थकान
एंग्जाइटी: बेचैनी, बेवजह डर, अकेलापन
आदतों में बदलाव: खानपान में बदलाव, नशे की लत
सुसाइड के हाई रिस्क फैक्टर्स
बिना सोचे-समझे फैसले लेना
किसी बड़े नुकसान से गुजरना
जरूरत से ज्यादा उत्साहित या उदास रहना
अत्यधिक नशा करना
परिवार में मानसिक बीमारियों का इतिहास
गौर करने वाले संकेत
याद्दाश्त कमजोर होना
अकेले रहना पसंद करना
आत्मग्लानि महसूस करना
गुस्से पर नियंत्रण न होना
खुश रहने के आसान उपाय
हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाएं:
- रोजाना वर्कआउट करें
- तनाव से दूर रहें
- पेट्स के साथ समय बिताएं
- हेल्दी खाना खाएं
किचन के मसाले जो रखें खुश
लौंग – मूड को फ्रेश रखती है
इलायची – तनाव कम करती है
अजवाइन – चिड़चिड़ापन घटाती है
कैसे बढ़ाएं खुशी?
दूसरों की मदद करें
हर घंटे 10 सेकंड की स्ट्रेचिंग करें
अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें
मीठा खाने से मूड बेहतर होता है
गुस्से को करें कंट्रोल
थोड़ी देर टहलें
रोज योग करें
शांत संगीत सुनें
अच्छी नींद लें
गहरी सांस लें
गुस्सा खतरनाक, रहें सावधान
गुस्से का पैटर्न समझें
क्रोध में खुद पर नियंत्रण रखें
गुस्से के लक्षण पहचानें
ब्रेन रहेगा हेल्दी, तो मानसिक शांति बनी रहेगी
रोज पिएं: एलोवेरा, गिलोय
न रुकना है, न हारना है!
जीवन चलते रहने का नाम है। हर काली रात के बाद एक सुनहरा दिन निकलता है। अगर कभी लगे कि हालात मुश्किल हैं, तो हिम्मत न हारें, बल्कि अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग, ध्यान और प्राणायाम को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं और जीवन के हर संघर्ष का डटकर सामना करें!