मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पंजाब में बड़ा हादसा: बेकाबू बस पुल से नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब में बड़ा हादसा: बेकाबू बस पुल से नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के जीवन सिंह वाला के पास एक यात्रियों से भरी बस पुल से गिरकर गंदे नाले में समा गई। बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बस का शीशा तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक आठ लोग अपनी जान गंवा चुके थे। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह बस बठिंडा-शार्दुलगढ़ लोकल रूट पर चल रही थी और एक प्राइवेट परिवहन कंपनी की थी। हादसे के बाद, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, और बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे और तलवंडी साबो के SHO को मौके पर भेज दिया।

Share This
अगला लेख → UP : सर्दियों में आलू के पौधों पर लगने वाले रोगों का इलाज और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,513 +747 (+0.97%)
निफ्टी 24,222 +237 (+0.99%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun