मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अचानक मौसम में बदलाव: क्यों है ये खतरनाक और कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल ?

अचानक मौसम में बदलाव: क्यों है ये खतरनाक और कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल ?

सर्दियों में अक्सर मौसम का मिजाज बदलता रहता है। कड़ी ठंड के बीच कभी बारिश होती है, तो कभी तापमान बढ़ जाता है। मौसम में इस अचानक बदलाव से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है और व्यक्ति मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकता है। सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर मौसम के बदलाव का ज्यादा असर पड़ता है। मौसम में बदलाव का प्रभाव शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। कभी-कभी अचानक मूड में बदलाव हो जाता है और मानसिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

मौसम में होने वाले इस बदलाव का मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकता है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि हर 5 में से 1 व्यक्ति मौसम के बदलाव से मानसिक रूप से प्रभावित होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मौसम बदलने के साथ लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करने लगते हैं, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है और दिनभर थकान महसूस होती है। नींद में इस बदलाव के कारण चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ जाता है। व्यक्ति का मूड तापमान के हिसाब से बदलता है।

आमतौर पर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे का तापमान मानसिक स्थिति के लिए उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस तापमान में व्यक्ति का मूड सामान्य रहता है। अगर तापमान इससे अधिक बढ़ जाता है तो मानसिक स्थिति असंतुलित हो सकती है। बदलते मौसम में दिल से संबंधित समस्याएं, एनिमिया और पाचन समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं। लेकिन कुछ सावधानियों को अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए सही कपड़े पहनना बहुत जरूरी है, विशेषकर गर्म और ऊनी कपड़े। कई बार तापमान बढ़ने पर लोग सोचने लगते हैं कि ठंड खत्म हो गई है, और गर्म कपड़े पहनना कम कर देते हैं। लेकिन मौसम फिर से ठंडा हो सकता है, और ऐसे में जो लोग गर्म कपड़े नहीं पहनते, वे सर्दी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए हमेशा मौसम के हिसाब से उचित कपड़े पहनें, जिससे आप स्वस्थ रह सकें।

साथ ही, सर्दियों में अपनी दिनचर्या और खानपान का भी ध्यान रखें। ठंड के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गुनगुना पानी, हर्बल चाय, सूप जैसे गर्म पेय पदार्थ पीने चाहिए, ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत रहे। इसके अलावा, योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने से तन और मन दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

Share This
अगला लेख → शरिया कानून में मुस्लिम महिलाओं को पुरुषों के बराबर संपत्ति …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun