मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

अच्छी खबर- HAL द्वारा हज हाउस में बने 255 बेड के कोविड हास्पिटल का कराया गया ड्राई रन

अच्छी खबर- HAL द्वारा हज हाउस में बने 255 बेड के कोविड हास्पिटल का कराया गया ड्राई रन

लखनऊ – जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा कोविड रोगियो को जल्द से जल्द उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एच0ए0एल0 व राज्य सरकार के सहयोग से हज हाउस बनाए जा रहे 255 बेड के कोविड हास्पिटल का ड्राई रन कराया गया। हास्पिटल पूरी तरह से कोविड रोगियों के उपचार के लिए तैयार है, आज इसका ड्राई रन कराया गया और सभी व्यवथाओ का जायज़ा लिया गया। जल्द ही हास्पिटल में कोविड रोगियो का उपचार शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द इस हास्पिटल की सुविधा कोविड उपचार के लिए हमारे सम्मानित जनमानस को समर्पित है। उक्त हास्पिटल में निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था उपलब्ध है ताकि रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने बताया कि हास्पिटल एल 2 और एल 3 बेड सुविधा से लैस है। उक्त हास्पिटल में 25 वेंटिलेटर, 100 एच0एफ0एन0सी0 एवं 130 ऑक्सीजनयुक्त बेड है। उन्होंने बताया कि हास्पिटल को HAL कोविड हास्पिटल के नाम से जाना जाएगा। हास्पिटल संचाल के लिए आज HAL और मुख्य चिकित्साधिकारी के मध्य एम0ओ0यू0 का हस्तांतरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि केयर इंडिया NGO के माध्यम से डॉक्टर्स, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ सपोर्ट मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हास्पिटल में ट्राइएज/होल्डिंग एरिया का भी निर्माण कराया गया है। साथ ही हास्पिटल में भर्ती रोगियो के स्वास्थ्य जानकारी उनके परिजनों को उपलब्ध कराने के लिये हेल्पडेस्क का निर्माण कराया गया है जिसमे प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परिजन अपने रोगियों का हाल जान सकेंगे। साथ ही हास्पिटल ने कोविड रोगियो की मॉनिटरिंग के लिए कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है जहाँ से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम रोगियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय भटनागर, उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर श्री संतोष कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अगला लेख → कानपुर देहात- महामारी में स्वास्थ से जुड़े उपकरण और दवाईया मह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun