मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी ED की रेड , कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर ईडी ED की रेड , कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के घर और ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की. अमेठी के अलावा लखनऊ और मुंबई में 17 जगहों पर छापेमारी चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ईडी ने घर पर छापेमारी की, उस वक्त गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद थे. इसके अलावा ईडी ने गायत्री प्रजापति की महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी छापेमारी की है.

लखनऊ स्थित आवास पर भी छापेमारी

ईडी की टीम सुबह 6:00 बजे से लखनऊ में गायत्री प्रजापति के आवास पर भी छापेमारी कर रही है. हालांकि, जिस घर में ईडी छापेमारी कर रही है, वहां गायत्री प्रजापति के परिवार का कोई भी सदस्य पिछले कई सालों से नहीं रह रहा है. आज ईडी देशभर के कई शहरों में गायत्री प्रजापति की अवैध रूप से फैली संपत्तियों की जांच के लिए छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि मुख्य छापेमारी उनके अमेठी स्थित आवास पर चल रही है, जहां उनका परिवार मौजूद है.

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी ने बढ़ाई फीस, एक एपिसोड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun